शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय बड़वानी में सेवा संकल्प अभियान के तहत मेरे सपनों का भारत विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्र निर्माण, देश के विकास, नवाचार तथा विकसित भारत की संकल्पना के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ उनकी अभिव्यक्ति एवं वक्तृत्व कला को प्रोत्साहित करना रहा।
प्रतियोगिता में महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए मेरे सपनों का भारत विषय पर अपने विचार प्रभावी एव ं सारगर्भित रूप से प्रस्तुत किये। विद्यार्थियों ने भारत के उज्ज्वल भविष्य, तकनीकी प्रगति, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आत्मनिर्भरता, नवाचार तथा राष्ट्र के समग्र विकास से संबंधित अपने विचार व्यक्त किए। प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार प्रकाश तिवारी, द्वितीय पुरस्कार सुश्री उषाकिरण अवास्या, तृतीय पुरस्कार सुमित पीपलिया तथा सांत्वना पुरस्कार दिव्या मानवारिया को प्रदान किया गया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य श्री टीएल ठाकुर ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि देश का भविष्य युवाओं के विचारों, प्रतिभा और सकारात्मक दृष्टिकोण पर निर्भर करता है। विद्यार्थियों को अपने सपनों के भारत के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए निरंतर ज्ञान, कौशल और नवाचार की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए।
कार्यक्रम में सिविल इंजीनियरिंग विभागाध्यक्ष एवं कार्यक्रम संयोजक श्री तरुण सोलंकी, श्री प्रदीप राठौर, श्रीमती भूमिका पाटीदार, श्री राकेश चौबे, श्री संजय परमार, श्री देवेंद्र राठौर सहित महाविद्यालय के अधिकारी, कर्मचारी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए अपनी प्रतिभा एवं विचारों का प्रभावी प्रदर्शन किया।


