कलेक्टर भिण्ड के निर्देशानुसार समग्र शिक्षा अभियान अन्तर्गत भिण्ड जिले के प्रत्येक जनपद शिक्षा केन्द्रों में विकासखण्ड अकादमिक समन्वयक (बी.ए.सी.) एवं जन शिक्षा केन्द्र में जन शिक्षकों के पदों पर सेवाएं लिये जाने हेतु अपने अधीनस्थ शालाओं में पदस्थ निर्धारित अर्हता पूर्ण करने वाले संबंधित समस्त शिक्षकों को निर्धारित काउंसिलिंग तिथि 28 सितम्बर 2026 से प्रारंभ होकर पदपूर्ति होने तक स्थान जिला शिक्षा केन्द्र भिण्ड में वरिष्ठता सूची के अनुसार पहले आओ पहले पाओ के आधार पर की जा रही है।
जिसमें अर्हताधारी लोकसेवकों को दिनांक 28 सितम्बर 2026 से वरिष्ठतासूची के आधार भाग लेने हेतु आमंत्रित किया गया है। कार्यालयीन समय में वरिष्ठता सूची के अनुसार काउंसिलिंग दिनांक 28 सितम्बर 2026 को क्रमांक 129 से 16686 तक, दिनांक 29 सितम्बर 2026 को 16915 से 40124 तक तथा दिनांक 30 सितम्बर 2026 को 40128 से सूची समाप्ति तक की जाएगी।
उपरोक्तानुसार निर्धारित दिनांक को उपस्थित नहीं होने पर कांउसिलिंग का आगामी दिवसों में कोई अवसर नहीं दिया जावेगा। काउंसिलिंग समाप्ति होने के उपरान्त कलेक्टर द्वारा निर्धारित समिति के निर्णय अनुसार आपको सूचित किया जावेगा।




