' सेवा संकल्प अभियान ' के अंतर्गत आयोजित ' नमो सेवा कार्यक्रम ' के तहत आज एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तेवर और भेड़ाघाट चौक पर नुक्कड़ नाटकों का शानदार मंचन किया गया। "अनकही कहानियों" पर केंद्रित इन नुक्कड़ नाटकों को देखने और सुनने के लिए बड़ी संख्या में विद्यार्थी तथा स्थानीय नागरिक एकत्रित हुए। कलाकारों ने अपने प्रभावी अभिनय से सामाजिक संदेशों और प्रेरक प्रसंगों को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया, जिसे दर्शकों ने न केवल सराहा बल्कि उससे प्रेरणा भी ली।
जबलपुर
सेवा संकल्प अभियान:- तेवर और भेड़ाघाट में नुक्कड़ नाटक के जरिए प्रदर्शित की अनकही कहानियां

धांसू खबर डेस्क · जबलपुर · 24 सितंबर 2026 · 1 मिनट





