कहानी सेवा की के तहत ग्राम पंचायत नारदा, तहसील खुरई निवासी प्रवान अहिरवार के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना खुशियों और राहत का माध्यम बनी है। प्रवान अहिरवार बताते हैं कि पहले उनका मकान कच्चा था। कच्चे मकान में रहने के दौरान उन्हें और उनके परिवार को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता था। प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिलने से अब उनका पक्का मकान बनकर तैयार हो गया है।
पक्का आवास मिलने के बाद उनका परिवार सुरक्षित और सुविधाजनक वातावरण में रह रहा है। प्रवान अहिरवार का कहना है कि अब परिवार के सदस्यों को पहले की तरह परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ता और वे शांति एवं बेहतर व्यवस्था के साथ जीवन-यापन कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से मिला पक्का मकान उनके परिवार के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
इससे उन्हें सुरक्षित आवास के साथ अपने भविष्य को बेहतर बनाने का अवसर मिला है। योजना का लाभ मिलने पर प्रवान अहिरवार ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया।



