जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर आज जिले में जनजातीय संस्कृति, परंपराओं और गौरवशाली विरासत को प्रदर्शित करने के उद्देश्य से सांस्कृतिक रैली का आयोजन किया गया। रैली को विधायक जयसिंहनगर श्रीमती मनीषा सिंह एवं जिला योजना समिति की सदस्य श्रीमती अमिता चपरा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस अवसर पर उपाध्यक्ष श्री संतोष लोहानी सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। रैली में विभिन्न विद्यालयों के प्राचार्य, शिक्षक, खेल शिक्षक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
सांस्कृतिक रैली के माध्यम से जनजातीय समाज की समृद्ध संस्कृति, परंपराओं और ऐतिहासिक विरासत के प्रति सम्मान एवं जागरूकता का संदेश दिया गया। आयोजन में विद्यार्थियों और शिक्षकों की सहभागिता ने जनजातीय गौरव दिवस के महत्व को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया।





