" प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत घरेलू उपभोक्ताओं को सोलर रूफ टॉप लगाने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से एमपीईबी द्वारा विशेष शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।
शिविर का आयोजन 5 अक्टूबर को नगर परिषद कार्यालय परिसर अकोदिया, 6 अक्टूबर को जनपद पंचायत कार्यालय परिसर कालापीपल एंव 7 अक्टूबर को एमपीईबी संभागीय कार्यालय पोल फेक्ट्री परिसर शुजालपुर में किया जाएगा। कैंप का समय सुबह 11 से शाम 4 बजे तक रहेगा। कैंप की सबसे बड़ी खासियत यह रहेगी कि उपभोक्ताओं को एक ही स्थान पर सभी सुविधाएं प्राप्त हो सकेगी।
इसमें ऑन द स्पॉट ऑनलाइन आवेदन, अधिकृत वेंडर का चयन और बैंक प्रतिनिधि की उपस्थिति में लोन स्वीकृति की प्रक्रिया पूरी की जा सकेगी। उल्लेखनीय है कि अभी तक शुजालपुर संभाग के अंतर्गत 346 घरेलू उपभोक्ताओं के घरों पर सोलर सिस्टम लगाया जा चुका है। योजना में सब्सिडी के साथ सोलर लगवाने का लाभ दिया जा रहा है।



