दतिया
सेवा पखवाड़े में नशा मुक्ति का संदेश, नुक्कड़ नाटक व नृत्य से युवाओं को किया जागरूक
सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलने वाले विभिन्न जनजागरूकता कार्यक्रमों की श्रृंखला में आज शासकीय पी.जी. कॉलेज, दतिया में मेरा युवा भारत एवं जन अभियान परिषद के संयुक्त तत्वावधान में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।













