सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलने वाले विभिन्न जनजागरूकता कार्यक्रमों की श्रृंखला में आज शासकीय पी.जी. कॉलेज, दतिया में मेरा युवा भारत एवं जन अभियान परिषद के संयुक्त तत्वावधान में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शासकीय पी.जी. कॉलेज, दतिया की प्राचार्य डॉ. जयश्री त्रिवेदी उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम में जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक मुनेन्द्र सेजवार जी एवं एनएसएस समन्वयक डॉ. कोक सिंह दादोरिया भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में युवाओं एवं विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से नुक्कड़ नाटक एवं नृत्य प्रस्तुति के माध्यम से नशा मुक्ति का संदेश दिया गया।

साथ ही उपस्थित युवाओं एवं विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने तथा समाज में नशा मुक्ति का संदेश फैलाने के लिए नशा मुक्ति की शपथ भी दिलाई गई। कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी गई जिसमें युवाओं को नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया। इस अवसर पर मेरा युवा भारत टीम का महत्वपूर्ण सहयोग रहा, जिसमें उपेन्द्र सिंह यादव एवं अभिषेक लिटोरिया की सक्रिय भूमिका रही।