पिछडा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण विभाग म.प्र. भोपाल के द्वारा इस योजनान्र्न्तगत चयनित पिछडा वर्ग के विधार्थियों को विदेशो मे अध्ययन हेतु विशिष्ट क्षेत्रों मे स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों / शोध उपाधि (पीएचडी) एवं शोध उपाधि उपरांत शोध कार्यकमों में भाग लेने के लिये वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। इसी योजना के अन्तर्गत आयुक्त पिछडा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण विभाग म.प्र. भोपाल के द्वारा श्री नयन चौधरी पिता श्री महेश चौधरी निवासी अजंड को वर्ष 2025-26 हेतु छात्रवृत्ति स्वीकृत की गई थी। श्री नयन चौधरी ने अजंड पब्लिक हायर सेकेण्डरी स्कूल अजंड, से कक्षा 10वीं एवं विद्यासागर स्कूल इन्दौर से कक्षा 12वीं तथा उच्च शिक्षा मेडिकैप्स विश्वविद्यालय इन्दौर से व्यावसायिक प्रबंधन मे स्नातक की परीक्षा प्रथम श्रेणी मे उत्तीर्ण की। निर्धारित पात्रता होने के पश्चात पिछडा वर्ग के विद्यार्थियो को विदेशो मे विशिष्ट क्षेत्रो मे स्नातकोत्तर के पाठ्यक्रमों मे भाग लेने के लिये वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। इस छात्रवृत्ति हेतु पिछडा वर्ग के विद्यार्थी विभागीय पोर्टल mpom.mp.gov.in पर आनलाईन आवेदन कर सकते है। श्री नयन चौधरी के आवेदन एवं व्यावसायिक प्रबंधन मे स्नातक के आधार पर उच्च अध्ययन हेतु The University of Queensland Australia मे चयन हुआ है। चयन होने के आधार पर जयति सिह कलेक्टर महोदया बड़वानी के अनुमोदन आधार पर छात्रवृत्ति के रूप मे प्रथम वर्ष हेतु राशि रूपये 37,09,903/- का भुगतान कर दिया गया है। पिछडा वर्ग के विद्यार्थियो के लिये विदेशो मे अध्ययन हेतु विशिष्ट क्षेत्रों मे स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों / शोध उपाधि (पीएचडी) एवं शोध उपाधि उपरांत शोध कार्यकमों मे भाग लेने के लिये वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। आवेदक की आयु 35 वर्ष से कम होना चाहिये तथा माता पिता व अभिभावक की समस्त स्त्रोतो से वार्षिक आय क्रिमीलियर हेतु निर्धारित आय सीमा से अधिक नही होनी चाहिये एवं माता पिता/अभिभावक के एक ही बच्चे को छात्रवृत्ति प्राप्त करने की पात्रता होती है।