बुरहानपुर जिले के इतवारा क्षेत्र की मुख्यमंत्री लाड़ली लक्ष्मी योजना की हितग्राही करीना बजाज बताती हैं कि योजना से मिली आर्थिक सहायता ने उनकी स्कूली शिक्षा को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण सहयोग दिया है। हितग्राही ने कक्षा अनुसार प्राप्त राशि का उपयोग शिक्षा से जुड़ी आवश्यकताओं को पूरा करने में किया। लाभार्थी करीना के लिए योजना से मिली यह सहायता पढ़ाई करने और भविष्य के सपनों को साकार करने की दिशा में सहयोगी बनी है। विदित है कि मुख्यमंत्री लाड़ली लक्ष्मी योजना मध्यप्रदेश शासन की महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी योजना है, जिसका उद्देश्य बालिकाओं के शैक्षणिक विकास और बेहतर भविष्य को बढ़ावा देना है। योजना के अंतर्गत पात्र बालिकाओं को विभिन्न कक्षाओं एवं निर्धारित चरणों में आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। इससे बालिकाओं की शिक्षा को निरंतरता मिलती है।