मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीणा ने प्राथमिक शाला लिघारी का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों से आत्मीय संवाद कर उनकी शैक्षणिक समझ और ज्ञान का आकलन किया। अधिकारियों ने बच्चों से पहाड़ा और गिनती से संबंधित सवाल पूछे, जिनका विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक जवाब दिया।
बच्चों की जिज्ञासा, आत्मविश्वास और सवालों के जवाब सुनकर कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए नियमित अध्ययन करने और अपनी जिज्ञासाओं को बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।





