खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा स्वामी विवेकानंद जयंती के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय युवा महोत्सव 2027 के अंतर्गत जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन गत दिवस शासकीय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय सतना के ऑडिटोरियम हॉल में किया गया। उत्सव में 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के प्रतिभागियों ने विभिन्न विधाओं में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। युवा उत्सव के अंतर्गत समूहगान, समूह लोकगीत, पेंटिंग, कविता लेखन एवं नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से युवाओं को अपनी कला, रचनात्मकता एवं सांस्कृतिक प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिला। प्रतियोगिताओं में विजेता प्रतिभागियों को अतिथियों द्वारा मेडल, मोमेंटो एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के उद्घाटन एवं समापन अवसर पर अपर कलेक्टर विकास सिंह, एसडीएम राहुल सिलाड़िया, पीएमश्री कॉलेज के प्राचार्य आर.एस. गुप्ता, गर्ल्स कॉलेज के प्राचार्य श्री अंजनी पाण्डेय सहित खेल विभाग के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।
सतना से और
और →यह भी पढ़ें
और →जनजातीय कार्य विभाग
जनजातीय गौरव दिवस पर हितग्राहियों को हितलाभ वितरित, विभागों ने लगाए योजनाओं के स्टॉल, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन
देवास

खेल एवं युवा कल्याण
विकसित भारत के निर्माण के लिये युवा अपनी प्रतिभा और ऊर्जा देश को करें समर्पित
भोपाल


खेल एवं युवा कल्याण
70वीं राष्ट्रीय शालेय क्रिकेट प्रतियोगिता में सेमीफाइनल की तस्वीर साफ, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, जम्मू-कश्मीर और केरल ने बनाई जगह
नरसिंहपुर




