कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन में आयोजित अंडर-14, 70वी राज्य स्तरीय शालेय क्रीडा प्रतियोगिताओं का समापन समरोहपूर्वक संपन्न हुआ। आदिवासी क्रीड़ा परिसर, ढेंगदा में प्रतियोगिता के अंतिम दिन 100 एवं 400 मीटर दौड के साथ ही ऊची कूद प्रतियोगिता के मुकाबले हुए। समापन समारोह के दौरान सभी विजेता खिलाडियों एवं टीमों को मेडल, शील्ड एवं प्रमाण पत्र प्रदान किये गये। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर सुश्री मेघा तिवारी, जिला शिक्षा अधिकारी श्री यश जैन, सांदीपनि विद्यालय प्राचार्य श्री अशोक खंडेलवाल, उत्कृष्ट विद्यालय प्राचार्य श्री जेपी जाटव, श्री हजारेश्वर विद्यालय प्राचार्य श्रीमती रश्मि शर्मा, प्राचार्य श्री भूपेंद्र गर्ग, जिला क्रीड़ा अधिकारी श्री अजय त्रिवेदी, ब्लाक नोडल खेल श्योपुर श्री देवेन्द्र सिंह सिकरवार, श्री पंकज त्रिवेदी विजयपुर, खेल शिक्षक श्री कौशल त्रिपाठी, श्री देवयानी तोमर, श्री राहुल राजपूत, श्री जुबेर खान, श्री सचिन वर्मा, श्री कपिल भारती, श्री विष्णु शर्मा, श्री भूपेंद्र परिहार, खेल युवक कल्याण विभाग से श्री आशीष दुबे आदि उपस्थित रहे।

100 मीटर दौड के बालक वर्ग में ग्वालियर संभाग के मोहित ने 12.36 मिनिट के समय के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि रीवा संभाग के मनुराज 12.62 मिनिट समय के साथ द्वितीय और भोपाल संभाग के प्रीतम ने 12.85 मिनिट का समय लेकर तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में भोपाल संभाग की अल्जीवा 13.40 मिनिट समय के साथ प्रथम स्थान पर रहीं, इंदौर संभाग की शाहनवी ने 13.68 मिनिट के साथ द्वितीय एवं इंदौर संभाग की ही प्रियांशी ने 13.99 मिनिट के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार 400 मीटर दौड के बालक वर्ग में भोपाल संभाग के भविष्य प्रथम, भोपाल संभाग के ही विनय द्वितीय, सागर संभाग के प्रतीक तृतीय स्थान पर रहें, बालिका वर्ग में इंदौर संभाग की प्रणवी प्रथम, जनजाति कार्य विभाग टीम की शकीला द्वितीय, जबलपुर संभाग की महीशरा तृतीय स्थान पर रहीं। ऊँची कूद के बालक वर्ग में जनजातीय कार्य विभाग की टीम के विशाल 1.60 मीटर के साथ प्रथम, इंदौर संभाग के हंसराज 1.48 मीटर के साथ द्वितीय एवं इंदौर संभाग के ही सुदर्शन 1.45 मीटर के साथ तृतीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में जनजातीय कार्य विभाग टीम की साक्षी ने 1.36 मीटर ऊचाई के साथ प्रथम, भोपाल संभाग की अनुष्का ने 1.34 मीटर के साथ द्वितीय और इंदौर संभाग की अनायशा ने 1.25 मीटर के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया।

इसी प्रकार डिस्क थ्रो के बालक वर्ग में जबलपुर संभाग के हामिद 40.60 मीटर दूरी के साथ प्रथम, जनजातीय कार्य विभाग टीम के सुनील जमरा 35.12 मीटर दूरी के साथ द्वितीय, इंदौर संभाग के आर्यन दुबे 32.89 मीटर दूरी के साथ तृतीय स्थान पर रहें। बालिका वर्ग में भोपाल संभाग की अवधी ने 21.33 मीटर दूरी के साथ प्रथम, उज्जैन संभाग की डोली ने 21.27 मीटर दूरी के साथ द्वितीय तथा जनजातीय विभाग टीम के जीता वर्डे ने 19.67 मीटर दूरी के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया। 4×100 मीटर दौड के बालक वर्ग में भोपाल संभाग प्रथम रहा, जबकि इंदौर संभाग को द्वितीय और उज्जैन संभाग को तृतीय स्थान मिला। बालिका वर्ग में भोपाल संभाग ने प्रथम, इंदौर संभाग ने द्वितीय एवं जनजातीय विभाग की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।