सांदीपनि विद्यालय श्योपुर में पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर बाल दिवस हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य श्री अशोक खंडेलवाल एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं द्वारा नेहरू जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य श्री अशोक खंडेलवाल ने बाल दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। शिक्षक श्री नरेंद्र शर्मा ने पंडित जवाहरलाल नेहरू जी के जीवन एवं व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए बच्चों के प्रति उनके विशेष स्नेह के बारे में बताया।

कार्यक्रम का संचालन शिक्षक श्री सोनू जैन ने किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।

अंत में 13 नवंबर 2026 को उत्कृष्ट विद्यालय में आयोजित 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस की जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। प्रतियोगिता में राशि गोयल एवं कृषिका जाट ने प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया। इस अवसर पर प्राचार्य श्री अशोक खंडेलवाल सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।