47वे वर्ल्ड आर्म रेसलिंग एवं 28वे वर्ल्ड पैरा आर्म रेसलिंग चैंपियशिप 2026 का आयोजन पीपुल्स आर्म रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया एवं वर्ल्ड आर्म रेसलिंग फेडरेशन के तत्वाधान में इस बार हमारे भारत देश की राजधानी नई दिल्ली में आयोजित की जा रही है। जिसमें लगभग 60 से अधिक देशों के 1500 से अधिक महिला-पुरुष एवं दिव्यांग खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। बड़वानी जिला पंजा कुश्ती संघ अध्यक्ष ने बताया कि नई दिल्ली में उक्त प्रतियोगिता 26 अक्टूबर 2026 से 7 नवंबर 2026 तक चलेगी। जिसमें मध्यप्रदेश के लगभग 14 खिलाड़ीयो में भीलखेड़ा निवासी मनोज पटेल हमारे बड़वानी जिले का प्रतिनिधित्व करने दिल्ली के लिए रवाना हुए। जिला पंजा कुश्ती संघ के सहयोगी श्री बजरंग व्यायाम शाला बड़वानी के अध्यक्ष महेश जाधव ने कहा कि मनोज उक्त प्रतियोगिता में भाग ले कर व विजय होकर अपने जिले का नाम गौरवान्वित करेंगे। पंजा कुश्ती फैंस क्लब के अनिल अलूने ने मनोज पटेल को बधाई देते हुए कहा कि पटेल अंतर्राष्ट्रीय पंजा कुश्ती खिलाड़ी के साथ साथ एक अच्छे पंजा कुश्ती कोच भी हैं, जो अपने हुनर और अनुभव से जिले के युवाओं को पंजा कुश्ती के गुर सिखा रहे हैं। उनके सानिध्य में जिला पंजा कुश्ती टीम निरंतर अभ्यास करते हुए, राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर खेल कर पदक भी जीत चुकी हैं। विजेता युवा खिलाड़ी पंजा कुश्ती का निरंतर अभ्यास कर अपनी स्वास्थ्य रक्षा के साथ-साथ अपना, अपने परिवार व जिले का नाम पूरे देश, प्रदेश में रोशन करेंगे। खुशी के इस अवसर पर शुभम खेड़े, दीपक बिल्लौरे, नरेन्द्र पारगीर, गोलू चौहान, श्याम गोस्वामी, विजय निकुंब, बलराम अवस्या, स्वप्निल माहेश्वरी, दीपक अवास्या, सौरभ बडौले, महेंद्र सावले, लखन खन्ना, राजू सरदार, पिंटू डावर ने मनोज पटेल को विजय होने हेतु अग्रिम बधाई एवं शुभकामनाएं दी।